सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम-2026 सह-औद्योगिक प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। एमएसएमई-विकास कार्यालय आगरा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त आयोजन में उद्यमियों को बड़े खरीदारों, सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़ने की जानकारी दी गई। नगर विधायक राजीव गुंबर ने एमएसएमई को औद्योगिक अर्थव्यवस्था की नींव बताया। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों को नए बाजार दिलाते हैं। जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने इसे बाजार से जोड़ने का माध्यम बताया। सहायक निदेशक अभिषेक सिंह ने आयोजन का उद्देश्य बताया, जबकि जितेंद्र कुमार यादव ने एमएसएमई योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, आईआईए चैप्टर चेयरमैन एस. ...