Saharanpur News: एक ही प्लॉट का दो बार बैनामा, विरोध पर दलित बुजुर्ग को दी जान से मारने की धमकी
सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: एक ही प्लॉट का दो बार बैनामा करने और विरोध करने पर अनुसूचित जाति के बुजुर्ग को जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित इन्द्र सिंह पुत्र स्व. सिमरु निवासी ग्राम टपरी ने हितेश धवन पुत्र बेन्ती लाल धवन, निवासी अहमद बाग, हाल निवासी देहरादून तथा इरशाद पुत्र सत्तार, जुल्फकार पुत्र सत्तार और इनाम पुत्र बुन्दु हसन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के अनुसार, पीड़ित ने दिसंबर 2023 में वृंदाधाम कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर-66 का सौदा 5.80 लाख रुपये में किया और 16 जनवरी 2024 तक पूरी रकम अदा कर दी। आरोप है कि पूरी कीमत मिलने के बावजूद हितेश धवन तय तारीख पर बैनामा कराने नहीं पहुंचा। शिकायतों के बाद करीब दस माह बाद ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.