सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: नानौता। नानौता चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार से प्रारंभ होगा। इस संबंध में मिल के प्रधान प्रबंधक अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा किसानों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। बृहस्पतिवार को जीएम अंकित कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि पर्ची का मैसेज प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की छिलाई कर निर्धारित तिथियों पर ही मिल में आपूर्ति करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसान साफ-सुथरा गन्ना लाएं तथा अपनी उपज की आपूर्ति केवल चीनी मिल को ही करें। यह भी पढ़ें- Meerut News: मवाना समिति से तीन दिन का गन्ना इंडेंट जारी, पेराई दो से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...