सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम के एंटी रेबीज अभियान की रफ्तार अब परीक्षा में है। 70 वार्डों में श्वानों का टीकाकरण 300 दिन में पूरा करने की योजना के तहत 9 जनवरी से शुरू अभियान को 232 दिन बीत चुके हैं। इस अवधि में 44 वार्डों का काम पूरा हुआ है, जबकि 26 वार्ड अभी बाकी हैं। अब निर्धारित अवधि में अभियान पूरा करने के लिए निगम के पास केवल 68 दिन शेष हैं। यानी जितने समय में 44 वार्ड पूरे हुए, उससे काफी कम समय में शेष वार्डों को कवर करना होगा। अभियान के दौरान अब तक 30,570 श्वानों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके लिए नगर निगम ने 97 लाख 82 हजार 400 रुपये खर्च किए हैं। प्रति श्वान टीकाकरण की लागत 320 रुपये निर्धारित है। वार्डवार आंकड़ों में भी अंतर सामने आया है। वार्ड 65 कमेला में सबसे अधिक 974 श्वानों का टीकाकर...