Saharanpur News: उमस ने किया परेशान, 34 डिग्री पहुंचा पारा
सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने शुक्रवार को लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया और लोग उमस से परेशान नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। एक दिन में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को तेज धूप ने भी तेवर दिखाए। उमस और बढ़े तापमान के चलते लोगों को दिनभर गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी और उमस के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। शुक्रवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी ने गुरुवार के मुकाबले गर्मी का असर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.