सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: नकुड़। बीते तीन दिनों से लगातार साइट ठप होने से संपत्ति की रजिस्ट्री व अन्य कार्य नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उप निबंधक कार्यालय में साइट नहीं चलने से न तो दस्तावेज रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं और न ही रजिस्ट्रर्ड दस्तावेज की प्रतियां ही लोगों को मिल रही हैं। तहसील क्षेत्र के दूर दराज गांवों से बैनामा कराने या अन्य कार्यों को कराने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उप निबंधक कार्यालय पर बैनामा कराने आए गांव सिरसली कलां के मुंनवर आलम, नकुड़ के हाजी जावेद, फुरकान, गांव धौराला से आए मुर्सलीन, खेड़ा अफगान के रियाज, सड़क दुधली के अजमल, करनाल के प्रदीप राणा, सहारनपुर से जाहिद, देवबंद से हाजी मुन्नवर आदि ने बताया कि वह तीन दिन से उप निवंधक कार्यालय पर बैनामा कराने आ रहे है...