सहारनपुर, जुलाई 24 -- Saharanpur News: करंट की चपेट में आकर छत से गिरे भायला निवासी ग्रामीण का नगर के मजनूवाला रोड स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार को ग्रामीण की मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों और ग्रामीणो ने अस्पताल पहुंच हंगामा करते हुए उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। भायला गांव निवासी राकेश (42) बीतें कुछ दिनों पूर्व छत के ऊपर से हो कर जा रहे एचटी लाइन के तार की चपेट में आकर करंट लगने से नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजनो ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को उसका आपरेशन हुआ, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक ने रेफर कर दिया था। मुजफ्फरनगर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। राकेश की मौत की सूचना पर परिजनो के साथ ग्रामीण शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान भीम आर्मी...