सहारनपुर, नवम्बर 17 -- Saharanpur News: लोक आस्था, सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मानकमऊ स्थित बड़ी नहर छठ पूजा घाट और बाबा लालदास घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने विधि-विधान से भगवान सूर्य की उपासना की और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा खुशहाली की कामना की। घाटों पर गूंजते छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया छठ पूजन, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूराउगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व 0-बांस के सूप में सजाए फल और ठेकुआ, ...