सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: सरसावा। कस्बे और क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में आवारा कुत्तों ने आठ वर्षीय बच्ची समेत नौ लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। कस्बे के बाजार निवासी सतपाल की आठ वर्षीय पुत्री नियति घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं कुरुक्षेत्र निवासी कांवड़िया विकास (25) देर रात कांवड़ लेकर तपेश्वर महादेव मंदिर की ओर जा रहा था। गांव सौराना के पास आवारा कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुराग चौहान ने बताया कि सोमवार रात शांति धाम रोड निवासी देव (13), सुआखेड़ी निवासी राहुल (14), टीचर कॉलोनी निवासी चिराग (30...