सहारनपुर, अगस्त 9 -- Saharanpur News: आर्य समाज मंदिर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में उपस्थित धर्मप्रेमियों को नशा मुक्ति और नशे के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। समाज के प्रधान अभय सिंह आर्य ने विश्व कल्याण की भावना से देवयज्ञ संपन्न कराते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया। भूपेंद्र आर्य, मंत्री बसंत आर्य, मोहनलाल आर्य, डॉ. हरिदत्त आर्य, डॉ. मांगेराम आर्य, अजय मित्तल, सतीश आर्य, अनिल गुप्ता, प्रदीप आर्य आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...