सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर।आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम रामपुर मनिहारान के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। शिकायतों के आधार पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस रामभरोस सारण ने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विभिन्न रिकॉर्ड और फाइलों की जांच की। बताया जा रहा है कि वह कई फाइलें अपने साथ भी ले गए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में काम करने वाले लोगों में भी हलचल देखी गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यालय में प्राइवेट लोगों और एजेंटों द्वारा लोगों से पैसे लिए जाने तथा बिना टेस्ट डीएल आदि की कुछ शिकायतें मिली थीं। इसी को लेकर रिकॉर्ड और फाइलें जांच के लिए ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: शिकायत पर एसीएमओ ने किया स्किन सेंटर का निरीक्षण जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उ...