सहारनपुर, जुलाई 2 -- Saharanpur News: गंगोह। सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरुप क्यूआर कोड के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल भुगतान (ट्रांजेक्शन) यानि कैशलैस भुगतान करने पर ग्रामीण आंचल की बी-पैक्स सिकंदरपुर जनपद सहारनपुर को प्रदेशभर में प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर समिति के एमडी अर्जुन चौधरी और सभापति ओमवती देवी को लखनउ में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजुदगी में राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला तथा आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। एमडी अर्जुन चौधरी ने बताया कि किसानों द्वारा यूरिया, डीएपी तथा अन्य कृषि रसायनों (पेस्टिसाइड) की खरीद का अधिकांश भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से कराया गया, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला और समिति का नाम प्रदेश स्तर तक पहुंच गया। यह...