Saharanpur News: आठ घंटे से बिजली गुल जनता परेशान
सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: अंबेहटा। कस्बे व देहात क्षेत्र की 8 घंटे से बिजली गुल होने से आम जनता पीने के पानी से भी परेशान हो गई। रात्रि 1:00 बजे से बिजली गुल होने के चलते लोगों को 8 घंटे बाद भी सप्लाई नहीं मिल पाई। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी से भी परेशान होना पड़ता। कस्बा वासियों ने बताया कि रोज-रोज की लाइन में फाल्ट के कारण आए दिन कस्बे की बिजली पांच पांच घंटे बंद रहती है जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।अवर अभियंता ने बताया कि बड़ी लाइन में फाल्ट के चलते खराबी आ रही थी जिसको सुचारु कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.