Saharanpur News: आज भाई की कलाई पर सजेगा रक्षासूत्र, भद्रा नहीं बनेगी बाधा
सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, इसलिए बहनें दिनभर भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी बांधने का श्रेष्ठ समय सुबह 5:51 से 9:48 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। हालांकि शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को शहर के बाजार राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी से गुलजार रहे। बहनों ने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी राखियां खरीदीं। फैंसी, कार्टून, मोती, रुद्राक्ष, चंदन और पारंपरिक धागे वाली राखियों की मांग रही। मिठाई की दुकानों पर बूंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.