सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: बड़गांव। शिवरात्रि नजदीक आते ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। नानौता-बड़गांव-देवबंद मार्ग पर आकर्षक झांकियों और सजी-धजी कांवड़ों के साथ गुजर रहे कांवड़ियों से पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है। मनमोहक कांवड़ और झांकियां राहगीरों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। वहीं शनिवार को बाबा अमरनाथ बर्फानी कांवड़ सेवा शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, ठाकुर अनिल पुंडीर और पूर्व विधायक मनोज चौधरी पहुंचे और शिवभक्तों की सेवा की। मार्ग पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के साथ सेवा शिविरों में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कांवड़ियों के लिए जगह-जगह खुले सेवा शिविर यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिव की भक्ति में डूबा सहारनपुर...