सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सहारनपुर। किसानों की महीनों की मेहनत पर रविवार को कुदरत का कहर बरपा। अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को जमीन पर लिटा दिया। धान, गन्ने और चारे की फसल जमीन पर गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम के बदले मिजाज से शहर से गांवों तक दिन में ही अंधेरा छा गया। सरसावा से लेकर नागल और देवबंद तक मौसम का कहर बढ़ता चला गया। खेतों में धराशायी फसलों को देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। रविवार दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में दिन के उजाले में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ा। ज्यादातर जगहों पर तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई, जबकि गन्ने की फसल भी...