सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में अस्पताल खोलने और साझेदार बनाने का झांसा देकर 39.15 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में थाना मिर्जापुर पुलिस ने मेरठ निवासी डॉक्टर दंपति को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, यमुनानगर के गांव चौली निवासी श्यामलाल पुत्र दर्शनलाल की शिकायत पर डॉ. नितिन पुत्र रविन्द्र, अन्नू पत्नी डॉ. नितिन निवासी ग्राम भूपगढ़ी थाना जानी, मेरठ तथा मांगेराम पुत्र कंवरपाल निवासी मंझेड़ी, थाना बेहट के विरुद्ध अस्पताल परियोजना में साझेदारी के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 39,15,829 रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न अस्पताल खोला गया और न ही धन लौटाया गया।...