Saharanpur News: अशोक वाटिका और लंका दहन का हुआ मंचन
सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- Saharanpur News: देवबंद। श्री राम जानकी लीला समिति की श्री दुर्गा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में गुरुवार रात अशोक वाटिका, लंका दहन और रामेश्वरम स्थापना की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति और धर्म की महत्ता का संदेश दिया। समिति अध्यक्ष लक्की वर्मा ने दर्शकों से कहा कि वे अपने बच्चों को घरों में रामायण का पाठ पढऩे के लिए प्रेरित करें, जिससे उनमें बचपन से ही अच्छे संस्कार विकसित हो सके। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, विकास त्यागी, देवपाल राणा, लवली सूरी, राजीव गुप्ता और बलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: लंका सिगरी जल गई, गए निशाचर भाग वहीं, श्री रामा मंडल रामलीला ट्रस्ट की रामलीला में कलाकारों ने शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.