सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: देवबंद। बाजारों में खरीदारी करने निकले लोगों की जेबों से पैसे निकालने की नियत से नगर में घूम रहे पांच शातिर जेबकतरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, चाकू, ब्लेड और नकदी भी बरामद की है। शनिवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए नगर में अलग अलग स्थान से 5 शातिर जेबकतरों और टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध हथियार, नकदी और जेब काटने में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शामली जनपद के थाना कांधला के गांव घसौली निवासी मिंदर व सूरज, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरोली के गांव दरियापुर निवासी सुरेंद्र व राजकुमार और उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना मंगलोर के गांव लहबोली निवासी शाहिद के रुप में हुई। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने...