सहारनपुर, अगस्त 6 -- Saharanpur News: तहसील क्षेत्र के गांव मझोल जबरदस्तपुर के ग्रामीणों ने गांव में कथित अवैध शराब निर्माण और बिक्री का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के ब्लाक अध्यक्ष नितिन जाटव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने सीओ अमित सिंह को ज्ञापन सौंपकर अवैध कारोबार बंद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब से गांव का माहौल बिगड़ रहा है और युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। इसके चलते आए दिन झगड़े और घरेलू विवाद हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। यह भी पढ़ें- Amroha News: अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने एसडीएम को भी ज्ञापन देकर गांव और स्कूल में ...