Saharanpur News: अवैध कब्जों के खिलाफ भीम आर्मी का धरना
सहारनपुर, अगस्त 12 -- Saharanpur News: जनसमस्याओं और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में धरना दिया। बाद में एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिला महासचिव सौरभ सिंह ने गांव मरवा में 95 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ग्राम समाज, नदी-नालों और सरकारी जमीनों पर कब्जों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। धरने में मुर्तजापुर में मशकरा व बूढ़ी यमुना नदी पर पुल, मिर्जापुर व बादशाहीबाग में सरकारी अस्पताल और रायेपुर में राजकीय इंटर कॉलेज खोलने की मांग की गई। इस दौरान राव मेहरबान, सचिन बब्बर, शिवा नेहरा, अजय जाटव, फौजी प्रधान, अंशुल, राहुल, नीरज, सोमवीर सिंह और मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.