सहारनपुर, अक्टूबर 28 -- Saharanpur News: सहारनपुर। महानगर की न्यू माधव विष्णुधाम कॉलोनी निवासी अर्चना त्रिपाठी को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ऑफ न्यू मैक्सिको में प्रशासक नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से सहारनपुर में परिवार और परिचितों के बीच खुशी का माहौल है। अर्चना की नियुक्ति को जिले के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है। अर्चना त्रिपाठी के पति डॉ. आशीष भारद्वाज अमेरिकी सरकार में वैज्ञानिक हैं। वह सहारनपुर मंडल के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा और व्याख्याता डॉ. पूनम शर्मा के पुत्र हैं। अर्चना के पिता लखनऊ निवासी हैं और रिजर्व बैंक में प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। अर्चना की इस कामयाबी से उनके मायके और ससुराल पक्ष में खुशी है। परिजनों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी उपलब्धि को अ...