सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: नकुड़। आर्य समाज का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें अभयसिंह आर्य एडवोकेट को प्रधान, पंकज सिंघल उपप्रधान और बसंत आर्य को मंत्री चुना गया। बुधवार को नगर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में वार्षिक आय व्यय ब्योरा पढ़कर सुनाया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद हुए वार्षिक चुनाव में अभयसिंह आर्य एडवोकेट को प्रधान, पंकज सिंघल उप प्रधान व बसंत आर्य को मंत्री चुना गया। इसके अलावा डा. उमेश आर्य उपमंत्री, डा. हरिदत्त आर्य कोषाध्यक्ष, प्रदीप गोयल लेखानिरीक्षक, भूपेंद्र आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष चुने गए। मोहनलाल आर्य, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर मित्तल व त्रिलोकचंद आर्य को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। पूर्व प्रधान प्रदीप गोयल ने सभी उपस्थित सदस्यों का उन...