सहारनपुर, अगस्त 28 -- Saharanpur News: नकुड़। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के डायरेक्टर चुने गए भाजपा नेता अभय चौधरी के नगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। अभय चौधरी ने कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों के हित में लगातार काम कर रहा है। बैंक की योजनाओं का मकसद कृषि उपज बढ़ाने के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर और ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी ने सरकार की किसान और ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्णपाल सैनी, रामपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख नक्षत्र पाल, डीसीडीएफ डायरेक्टर देवेंद्र राणा, सुभाष राणा और मांगेराम चौधरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...