सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: देवबंद। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम को माहौल उस समय गरमा गया जब पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच धरने पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी कर विरोध जताया। एसडीएम कार्यालय परिसर के प्रदर्शनकारी प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने का कारण स्पष्ट करने और फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चार अक्टूबर को अंबेहटा लखनोती मार्ग पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की तैयारियां पूरी होने के बाद अनुमति निरस्त किए जाने से संगठन और समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि वे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन के सामने रख रहे हैं...