सहारनपुर, सितम्बर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। खानआलमपुरा तकिया प्रकरण में पुलिस ने फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अज्ञात हमलावरों की पहचान का अभियान तेज कर दिया है। तीन पुलिस टीमें हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। बाइक टकराने के विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव और संघर्ष हुआ था। प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी प्रदीप कुमार चीमा ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी शेरू समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद अज्ञात लोगों की पहचान के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: वारंटियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, पुराने रिकॉर्ड से नए ठ...