सहारनपुर, अगस्त 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन हापुड़ जिले की तीन तहसीलों के 899 अभ्यर्थियों ने देशसेवा के जज्बे के साथ दौड़ लगाई। गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील से पहुंचे युवाओं में सेना की वर्दी पहनने और देश की सेवा करने का जुनून साफ नजर आया। मैदान में अभ्यर्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) मेरठ के अंतर्गत 13 जिलों के लिए आयोजित भर्ती रैली में युवाओं की शारीरिक दक्षता परखी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया कर्नल सत्यजीत बेबले, निदेशक भर्ती, एआरओ मेरठ के नेतृत्व में निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों की दौड़ को वीरता पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक ऑनरेरी नायब स...