Saharanpur News: अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी का स्टेशन पर स्वागत
सहारनपुर, नवम्बर 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दोहा में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीतकर लौटे शूटर अंकुर गोयल का रविवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ इस्तकबाल किया गया। यूपी ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि अंकुर की कामयाबी पूरे देश और सहारनपुर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंकुर भविष्य में ओलंपिक और एशियाई खेलों में भी पदक जीतेंगे। समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला एथलेटिक संघ सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप और जूडो कोच पुनीत आर्य समेत खिलाड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.