नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Sahara Re Updates: अगर आपने सहारा इंडिया में पैसा जमा कर रखा है और क्लेम करने के बावजूद आपके खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर एक बार फिर से रिसबमिशन का विकल्प खुल गया है। पोर्टल के मुताबिक आप उन जमाकर्ताओं में से हैं, जिन्हें उनके क्लेम में कमियां बताई गई हैं या भुगतान न हो पाने की सूचना दी गई है, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद अहम है। ऐसे सभी जमाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे बताई गई कमियों को दूर करते हुए रीसबमिशन पोर्टल पर अपना दावा दोबारा प्रस्तुत करें।रीसबमिशन से जुड़ी मुख्य बातें फिलहाल,10 लाख रुपये तक के दावों को दोबारा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। एक बार जब आप अपना क्लेम सही तरीके से दोबारा जमा कर देते हैं, तो इसे 45 वर्किंग डेज के भीतर प्रोसेस क...