जोहानिसबर्ग, अप्रैल 23 -- भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम ने सही समय पर खराब प्रदर्शन किया क्योंकि इससे टीम प्रबंधन को कमजोरियों को दूर करने और जून में होने वाले टी20 विश्व कप में 'मजबूत वापसी' करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। भारतीय महिला टीम को अक्टूबर 2024 में हुए टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद पहली बार किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को तीसरा मैच नौ क्रिकेट से जीतकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। पिछले टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखलाएं जीती। यह भी पढ़ें- हर दिन मैच से प...