नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Rajasthan Power Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान की पावर कंपनियों ने 2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत दो अलग-अलग कॉमन रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहला जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों के लिए है, जबकि दूसरा जूनियर इंजीनियर-I (JE-I) के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल पदों के लिए है। चलिए जानते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है और आयु सीमा क्या है।कितने पदों पर होनी है भर्तियां इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2005 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें 1136 पद जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट...