नई दिल्ली, जून 19 -- शेयर बाजार में गिरावट के उलट HFCL के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला नया काम है। HFCL को यह काम रेल विकास निगम से मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 2666.09 करोड़ रुपये है।HFCL के शेयरों में उछाल बीएसई में आज शुक्रवार को एचएफसीएल के शेयर 207 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 209.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। आज 576 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। बता दें, मंगलवार को यह स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। कंपनी के शेयर 209.61 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। यह स्टॉक का नया रिकॉर्ड हाई था। इससे पहले 4 जून को इस स्टॉक का आल टाइम हाई 208.98 रुपये प्रति...