नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- RVNL Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd) को 242 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर साउथ सेंट्रल रेलवे से मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम है। कंपनी को मौजूदा 1x25kv सिस्टम को अपग्रेड करके 2x25kv का सिस्टम करना है। इसमें फीडर और अर्थिंग का काम शामिल है। बता दें, रेल विकास निगम लिमिटेड को यह प्रोजेक्ट 24 महीने में पूरा करना होगा। यह भी पढ़ें- गुड फ्राइडे की वजह से आज बंद रहेगा शेयर बाजार? क्या BSE और NSE में है छुट्टीमार्च में भी कंपनी को मिला था बड़ा काम इससे पहले कंपनी को छत्तीसगढ़ में काम मिला था। उस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को 952700000 रुपये का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर को रेल विकास निगम लिमिटेड को 3...