रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी के गदरपुर आगमन पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं का आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

संगठन को मजबूत करने की अपील बा...