रुद्रपुर, अक्टूबर 21 -- Rudrapur News: ​खटीमा। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक युवक को 526 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। पीलीभीत मार्ग पर ऑक्सीजन पार्क के सामने एक युवक बाइक से जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह दूसरी ओर भागने का प्रयास करने लगा। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसे रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 526 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम पीपरथाना चौधरी, रेलवे स्टेशन के पास भोजीपुरा, बरेली यूपी बताया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार क...