रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: खटीमा। आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ग्रामीण साइकिल से जा रहा था। टीम ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। आरोप है कि उसके पास से टायर ट्यूब मिला। जिसके अंदर 50 लीटर कच्ची शराब थी। पुलिस ने आरोपी करम सिंह निवासी आलावृद्धि को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...