Rudrapur News: 5,233 विद्यार्थियों ने छोड़ी दक्षता आधारित पात्रता आकलन परीक्षा
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में दक्षता आधारित पात्रता आकलन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कक्षा दो, पांच और आठ के लिए पंजीकृत 26,902 विद्यार्थियों में से 21,669 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5,233 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,085 विद्यालयों में से 1,080 विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई, जबकि पांच विद्यालय परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कक्षा दो के 6,655 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 5,401 ने परीक्षा दी। कक्षा पांच के 10,851 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 9,095 और कक्षा आठ के 9,396 विद्यार्थियों में से 7,173 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सितारगंज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.