रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। सिडकुल चौकी पुलिस ने 4.14 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि गुरुवार देर गश्त के दौरान लुमिनियस कंपनी से कुछ दूर कच्ची सड़क के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस के वाहन को देखकर वह झाड़ियों की ओर भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसके पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी में उसके कब्जे से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र दास निवासी आवास विकास बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किच्छा से दीदी नाम की महिला से कम स्मैक खरीदकर लाता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्मैक के साथ गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...