रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। कॉलेज की छुट्टी के बाद लापता हुईं तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हापुड़ से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्राएं आपस में सहेलियां हैं। गुरुवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं घर नहीं पहुंचीं। देर रात उनके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी की और संभावित स्थानों पर तलाश की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीनों छात्राओं को हापुड़ बस स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे दिल्ली घूमने के उद्देश्य से घर से निकली थीं। छात्राओं के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। टीम में एसएसआई जावेद मलिक, अपर उ...