रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलिस ने 22.14 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ लालपुर में गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने गुरूद्वारे में वाली गली में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 22.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम गुरूदीप सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी लालपुर किच्छा बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...