Rudrapur News: 2.88 लाख की ऑन लाइन धोखाधड़ी का मुकदमा
रुद्रपुर, सितम्बर 19 -- Rudrapur News: सितारगंज। फेसबुक पर ड्राईफ्रूट ऑर्डर करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप स्कैनर भेजकर उसके खाते से 2,88,576 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिकमोहन पुत्र प्रताप सिंह निवासी वार्ड नंबर-06, भूमिया मंदिर कॉलोनी ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर श्रीराम ड्राईफ्रूट नाम की आईडी से ड्राईफ्रूट का ऑर्डर किया था। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सऐप स्कैनर भेजा। स्कैन करने के बाद उनके खाते से 2,88,576 रुपये निकल गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना एसआई बलवीर सिंह को सौंपी है। यह भी पढ़ें- कारोबारी समेत दो लोगों से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.