रुद्रपुर, जुलाई 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। तराई विकास सहकारी संघ के निर्वाचन में 21 समितियों को अंतिम मतदाता सूची से बाहर किए जाने के विरोध में मंगलवार को समिति प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित समितियों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने अथवा निर्वाचन निरस्त कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि छह जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने अंशधन और सदस्यता अवधि का हवाला देते हुए 21 समितियों को निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर कर दिया। प्रतिनिधियों का आरोप है कि यह कार्रवाई गोविंद सिंह राणा की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति के आधार पर की गई, जबकि संबंधित समितियों का निर्वाचन 25 अप्रैल 2026 को संपन्न हो चुका था और उन्हें 60 दिनों से अधि...