रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आपके अपने 'हिन्दुस्तान' की ओर से चलाए जा रहे हिमालय बचाओ अभियान को जिले में लगातार समर्थन मिल रहा है। अभियान के आठवें दिन मंगलवार को जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में 6,268 लोगों ने हिमालय संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक शपथ लेने वालों की संख्या बढ़कर 29,257 हो गई है। सोमवार तक जिले में 22,989 लोग शपथ ले चुके थे। मंगलवार को रुद्रपुर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्राचार्य प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में 100 छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने हिमालय और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के साथ भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- संस्कार हाई स्कूल के 648 बच्चों ने ली ...