रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में डायनेस्टी पब्लिक स्कूल छिनकी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर 'हिन्दुस्तान' अखबार की ओर से 170 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के एमडी धीरेन्द्र चन्द्र भट्ट ने कक्षा 10 के छात्र अनुज सिंह गिहार को जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 'हिन्दुस्तान' अखबार की ओर से 2100 रुपये का पुरस्कार चेक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओलंपियाड में भाग लेने वाले सभी 170 विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमाणपत्र और परफॉर्मेंस अवॉर्ड भी दिए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ओलंपियाड की चेक व प्रमाण पत्र पा कर बच्चों में दिखी उमंग एमडी ...