Rudrapur News: हार्टअटैक से युवक का निधन, एक सप्ताह पहले हुई थी शादी
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। पहाड़ी बसगर गांव निवासी 37 वर्षीय मुकेश क्वाराली की शुक्रवार सुबह हार्टअटैक से निधन हो गया। युवक की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार मुकेश शुक्रवार की नहीं जगे तो परिजन उठाने के लिए गये। वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मुकेश सितारगंज स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। उनकी शादी 25 जून को रामनगर निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुकेश अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी दो बहनें हैं और उनके पिता जीवन सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी ने बताया कि हृदय गति से मुकेश का निधन होने की सूचना मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.