Rudrapur News: हादसे में युवक के घायल होने के मामले में केस दर्ज
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। सड़क हादसे में घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में पहाड़गंज वार्ड नंबर 15 निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 22 सितंबर की दोपहर वह अपने भाई मुस्तफा के साथ बाइक से फुलसुंगा स्थित दुकान जा रहे थे। रायल रेजिडेंसी बिगवाड़ा के पास सामने से आ रहे लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुस्तफा नीचे गिर गए। आरोप है कि चालक ने उन्हें वाहन से खींचकर उनके पैर पर पहिया चढ़ा दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और हाथ की एक उंगली टूट गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.