रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर/किच्छा, हिटी। लालपुर के पास सोमवार शाम टेंपो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीन साल की घायल बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कृष्ण पाल मूल रूप से मुड़ियाहाफिज, धौरा टांडा थाना भोजीपुरा बरेली निवासी हैं। वह रुद्रपुर की कृष्णा कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार शाम वह बाइक से पत्नी ज्योति, बेटी शिवांगी और तीन साल की बेटी निहारिका के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान इंटार्क फैक्ट्री के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कृष्ण पाल समेत सभी परिजन घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची निहारिका ने द...