रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: सितारगंज। सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सुरेश कुमार निवासी महोलिया, बहेड़ी, बरेली ने गुरुवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि आठ जुलाई को डम्पर के चालक ने नयांगांव के पास उनके पुत्र 25 वर्षीय विशाल कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। उपचार के दौरान विशान ने दम तोड़ दिया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...