Rudrapur News: हाई टेंशन लाइन पर गिरा जामुन का पेड़
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- Rudrapur News: खटीमा। मंडी समिति के पास भुजिया नंबर तीन में गुरुवार देर रात एक जामुन का विशालकाय पेड़ बिजली की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। जिसकी वजह से इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों ने पेड़ को काट कर सड़क से दूर किया। हालांकि रात की वजह से आवागमन में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन उप्रेती ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप करा दी गई थी। इसके बाद लाइनों को ठीक कराके आपूर्ति सुचारू कराई गई। वहीं सड़क से पेड़ हटाने में अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन राजेन्द्र सिंह मल, सोनिया राय, रंजना खर्कवाल,आशा भट्ट, मकबूल हुसैन, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह भंडारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.