रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: गूलरभोज। मुख्य बाजार वार्ड दो निवासी नीना देवी सहित वार्ड वासियों ने अपने घर के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। नीना देवी ने बताया कि उनके घर के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। इससे उन्हें और आसपास रहने वाले पड़ोसियों को हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विधायक से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर हाईटेंशन लाइन को घर के ऊपर से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण गिरि, सूरज तिवारी, प्रमोद मेहरा, भावना जोशी, ईश्वरी डोगर...